Menu
blogid : 2554 postid : 51

पर्यावरण बचाओ – एक क्रांति की आवश्यकता

aaj ka bharat
aaj ka bharat
  • 22 Posts
  • 70 Comments

“आज तक की तमाम खोजों के बाद भी हम पृथ्वी के सामान कोई अन्य गृह ढूंढने में असफल ही रहे है अंतरिक्ष में अब तक हम कई ग्रहों का पता लगा चुके हैं लेकिन इनमे से कोई भी दूर दूर तक प्रथ्वी जैसा नहीं है जहाँ जीवन संभव हो!पृथ्वी पर जीवन अनेक कारणों से संभव हो सका है जैसे सूर्य का पृथ्वी से एक ख़ास दूरी पर होना ,जिससे यहाँ पर जीवन की परिस्थितियाँ उत्त्पन्न हुई!अगर ऐसा नहीं होता और पृथ्वी यदि सूर्य के निकट होती तो बहुत गर्म अगर दूर होती तो बहुत ठंडी होती किन्तु प्रकृति ने हमें सौगात के रूप में ऋतु,वनस्पति,मिटटी,जल,जैसे संसाधन, वरदान के रूप में दिए!
किन्तु मनुष्य ने आज अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण को ताक़ पर रखकर उन्नति तो की लेकिन यदि अब भी जागरूक होकर पर्यावरण पर ध्यान नहीं दिया गया तो शायद अगली पीढियां हमें कभी माफ़ नहीं करेगी !
पर्यावरण से सम्बंधित कुछ तथ्य व् सूचनाएं -:
१) वृक्ष कार्बन डाई आक्साइड का अवशोषण कर शुद्ध आक्सीजन उत्त्सर्जित करते हैं!
२) पेड़ पौधे मिटटी की उर्वरा शक्ति को बढाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं!
३) १२ फिट लम्बे २० पेड़ों से एक टन कागज तैयार होता है!
४) कम-से-कम दस वर्षों में जलवायु नियंत्रण हेतु १४ बिलियन वृक्षारोपण संपूर्ण धरती की आवश्यकता है!
५) प्रतिदिन लगभग २० हज़ार हेक्टेयर वृक्षों व् जंगलों में कटाई जारी है!
समस्त पाठकों से अपील की वो पर्यावरण संरक्षण हेतु निम्न लिखित प्रयास अवस्य करे!
१) अपने नगर को साफ़ रखने में खुद पहल करें व् दूसरों को भी प्रेरित करें!
२) प्लास्टिक की थैली इधर – उधर ना फैंकते हुए नियत स्थान पर फैके तथा प्लास्टिक थैली का इस्तेमाल कम से कम करें!
३) शहरी व् ग्रामीण जगह प्रत्येक घर के सामने एक वृक्ष अवस्य लगायें व् लगवाने हेतु प्रेरित करें!
४) ए.सी.,फ्रिज ,व् जनरेटर का कम से कम इस्तेमाल करें ताकि ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन से ओजोन परत के नुकसान को कम किया जा सके !
५) प्रत्येक नागरिक वृक्ष लगाये ऐसा सरकार सुनिचित करे और हम बच्चों को भी प्रेरित करें!
वृक्षारोपण हेतु निम्न प्रकार के उपयोगी वृक्ष श्रेष्ठ है!
१) करंज – दलहनी पौधा (पशु चारा ,दवा,तेल,ईंधन में उपयोगी)
२) अर्जुन – ओषधि ,पशुचारा ,रेशम कीट पालन
३) बहेड़ा – छायादार (ओषधि,फल,चारा)
४) इमली – टिकाऊ लकड़ी
५) आंवला – आयुर्वेदिक
६) सहतूत – रेसंपालन
७) नीम – छायादार वृक्ष तथा बहुपयोगी
विशेष -एक प्रश्न हमें खुद से पूछना चाहिए हमने अपने जीवन में अब तक पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या किया है ? क्या हमने हमारी उम्र की संख्या के बराबर वृक्षारोपण किया है ? अगर नहीं तो आज भी शुरुआत की जा सकती है

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply